उज्जैन बाबा महाकालेश्वर के गर्भग्रह में लगी आग
उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आगजनी की घटना दी जानकारी
भस्म आरती के दौरान कपूर आरती करते वक्त लगी आग
आगजनी में घायल हुए पुजारी व अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया वहीं आठ घायलों को अरविंद अस्पताल इंदौर भर्ती किया गया
जानकारी लगते ही उज्जैन प्रशासनिक अधिकारी घायलों का हाल जानने अस्पताल उज्जैन पहुंचे
घटना की जानकारी देते हुए उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आज सोमवार भस्म आरती के दौरान आरती के दीए में गुलाल लगने के कारण आगजनी की दुर्घटना हुई हैं। आगजनी में घायल हुए 15 लोगों को त्वरित रूप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सभी घायलों का बेहतर रूप से उपचार किया जा रहा हैं। घायलों में से आठ लोगों को अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति सामान्य हैं। कमिश्नर उज्जैन श्री संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन श्री संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और घायलों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।
वही गर्भगृह में हुई घटना की मजिस्टिकल जांच होगी जांच रिपोर्ट 3 दिन में देने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं
मजिस्ट्रेट जांच में CEO जिला पंचायत श्री मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी
स्थिति सामान्य हैं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी दर्शन सुचारू रूप से जारी हैं।