डेढ़ करोड़ के गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

0

मथुरा थाना राया पुलिस व आगरा की एण्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा संगयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अंतरराज्यीय मादक पदार्थ का कारोबार करने वाले गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे 1 करोड़ 75 लाख का गांजा बरामद हुआ है

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं मादक पदार्थ का कारोबार करने वाले शातिर अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तहत मथुरा के थाना राया पुलिस व आगरा की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना राया के गाँव पडरारी से गांजा तस्कर तेजवीर व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया दोनो टीमो द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान तस्कर के घर से साढ़े तीन कुंटल गांजा एक कार व एक मोटरसाइकिल व 100 ग्राम सोने के आभूषण भी बरामद हुए है जिनकी कीमत करीब 5 लाख 50 हजार बताई है इसके अलावा तस्कर के घर से 1 लाख 70 हजार रुपये नगद बरामद कर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है वही पुलिस द्वारा बरामद किए गए गांजे की कीमत मार्किट के हिसाब से 1 करोड़ 75 लाख बताई गई है प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए दोनो पति पत्नी शातिर किस्म के गांजा तस्कर है जोकि उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप लाकर घर के अंदर बने गुप्त तहखने में रख दिया करते थे जहाँ से वह उस गाजे को दिल्ली व उत्तर प्रदेश के जिलों में सप्लाई कर करोबार को अंजाम दे रहे थे पकड़े गए अभियुको को खिलाफ पूर्व में भी पुलिस कार्यवाही कर चुकी है जेल से बाहर आने के बाद लगातार गांजा तस्करी के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था फिलहाल पुलिस द्वारा पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अभियुक्त उक्त मामले में फरार है जिसे भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed