12 बोर रायफल से युवक ने किया फायर मौके से कोतवाली पुलिस द्वारा युवक (आरोपी) को किया

0

12 बोर रायफल से युवक ने किया फायर मौके से कोतवाली पुलिस द्वारा युवक (आरोपी) को किया

गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के निर्देशन में संपूर्ण जिले में अवैध हथियारो की तस्करी एवं खरीद फरोख्त कर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है जो श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली विजय राजपूत द्वारा थाना कोतवाली के स्टाफ को लगातार दमोह शहर में भ्रमण करने एवं संदिग्धों की चेकिंग करने हेतु हिदायद दी गयी जिसके तारतम्य में दिनाँक 14.01.2023 को थाना प्रभारी कोतवाली विजय राजपूत शहर भ्रमण के दौरान जटाशंकर कॉलोनी दमोह में जैन मंदिर के पास एक व्यक्ति 12 बोर की दोनाली बंदूक ( अद्दी ) लिये दिखा जिसने हाथ में लिये हुई बंदूक से सार्वजनिक स्थल भीड वाले स्थान पर हवाई फायर कर दिया जो उस व्यक्ति को पुलिस बल की मदद से पकड़ा गया। एवं उसका नाम पता पूछाने पर अपना नाम सत्यम पिता गनेश दुवे उम्र 24 साल निवासी जटाशंकर कालोनी दमोह का होना बताया। एवं उक्त बंदूक से संबंधित में दस्तावेज पेश करने पर दस्तावेज नहीं होना बताया। आरोपी सत्यम दुबे का यह कृत्य विधि विरुद्ध होने से आरोपी सत्यम दुवे को मौके से पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मौके से आरोपी से एक बारह बोर बंदूक (अद्धी) एवं एक बारह बोर कारतूस का खाली खोका जब्त किया गया।

नाम आरोपी: सत्यम पिता गनेश दुवे उम्र 24 साल निवासी जटाशंकर कालोनी थाना कोतवाली

मशरूका:- एक बारह बोर बंदूक (अद्धी) एवं एक बारह बोर कारतूस का खाली खोका कीमती-43000/- सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम- थाना प्रभारी कोतवाली निरी0 विजय

राजपूत, आर. योगेन्द्र यादव, आर. नरेन्द्र पटैरिया, आर. नवीन

https://youtu.be/UQWoUGXf1mo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed