युवती ने अधेड़ महिला पर किया धारदार हथियार से जानलेवा हमला

0

मामला महोबा शहर के झलकारी बाई तिराहे का है रोडवेज बस के अंदर मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती ने एक अधेड़ महिला पर धार दार हथियार से प्रहार करके लहूलुहान कर दिया जिससे बस के अंदर बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया बता दें कि घायल महिला मालती देवी निवासी ग्राम बिलवाई महोबा की रहने वाली बताई जाती है वह रोडवेज बस द्वारा राठ से महोबा आ रही थी मालती बताती है कि कुलपहाड़ से एक युवती उसके साथ वाली सीट पर आकर बैठ गई और डरावनी बातें करने लगी मैंने उसको मना किया तो वह लड़ने पर अमादा हो गई मेरा स्टॉपेज झलकारी बाई तिराहा आया तो मैं उतरने लगी तो उक्त युवती मुझे उतरने से रोकने लगी जब मैंने उसका विरोध किया तो विक्षिप्त युवती भड़कने लगी और छिपा कर रखे हुए धारदार हासिया से मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिससे महिला के हाथ में गहरी चोटें आई हैं माहिला की चीख-पुकार मचाने पर बस की सवारियों में हड़कंप मच गया और बस चालक ने बस को रोककर सवारियों की सहायता से विक्षिप्त युवती को काबू किया रोडवेज बस के अंदर धारदार हथियार से जानलेवा हमले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी पुलिस ने आकर विक्षिप्त युवती को हिरासत में ले लिया अपना नाम रागिनी और कुलपहाड़ निवासी बताती है । घायल महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed