विद्यालय परिसर से हटा नाली का गंदा पानी, बच्चों को मिली बड़ी राहत ।
महाराजगंज। घुघली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गणेशपुर के परिसर में जमा हुआ नाली का गंदा पानी मासूम बच्चों के सेहत पर काफी असर डाल रहा था तथा गंदगी के कारण स्कूल में सांस लेना दुभर हो गया था जिससे मासुमो की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। जिसकी खबर चाणक्य न्यूज इंडिया ने 17 फरवरी को प्रकाशित किया जिसके बाद संबंधित अधिकारीयों ने मामले संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल विद्यालय परिसर के अंदर जमे गंदे पानी को हटवाकर स्कूल परिसर की पूरी तरह से साफ साफ सफाई करवा दिया । सफाई के बाद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे काफ़ी खुश दिखाई दिए वहीं अध्यापकों ने भी इस पर खुशी जताई. बच्चे इसी बजबजाती और बदबूदार पानी के पास बैठकर दोपहर का भोजन करते थे जो बीमारी की सबसे बड़ी वजह बनी हुई थी लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कदम उठाए जाने के बाद इस समस्या से सबको निजात मिल गई और पठन पाठन पुनः सुचारू रूप से शुरू हो गया है ।
गिरिजानन्द शर्मा
ब्यूरो हेड महाराजगंज


