आवेदक कई दिनों से नगर पालिका के काट रहा चक्कर ।।
छतरपुर में मंगलवार को जन सुनवाई में एक आवेदन कलेक्टर संदीप जी आर को दिया गया जिसमे कहा गया की गर्ल्स स्कूल के बगल में आवेदक के प्लाट पर नगर पालिका में भ्रष्टाचार कर उसका नाम वा रकवा कटकर अनिल अग्रवाल के नाम दर्ज कर दिया गया जिससे उसके प्लाट पर अनिल अग्रवाल के द्वारा जबरन कब्जा कर 4 मंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा हे जो पूर्णता अवैध हे जिसकी शिकायत नगर पालिका सी एम ओ से लेकर कलेक्टर तक कर चुका हु लेकिन आजतक कोई कार्यवाही नहीं की गई न ही मोका स्थल पर निर्माण कार्य को नगर पालिका द्वारा बंद करवाया गया जबकि नजूल शाखा से अनिल अग्रवाल का नामांतरण खारिज हो चुका हे उसके बाद भी नगर पालिका के राजस्व शाखा की मिली भगत से निरंतर बिल्डिंग का निर्माण जारी है ।।
मामले को संज्ञान में लेकर कलेक्टर संदीप जी आर ने सी एम ओ नगर पालिका को आवेदक के सामने तत्काल कार्यवाही करने के आदेश दिए और कहा मामले की जांच कर जल्द से जल्द निराकरण कर मुझे अवगत कराए ।।
