हिंडोरिया में हिन्दू राष्ट्र लिखने पर पुलिस की कार्रवाई को बताया कि हिंडोरिया पुलिस की मानसिकता में खौट है-टी राजा

0
https://youtu.be/x7j6weHIrCY

हिंडोरिया में हिन्दू राष्ट्र लिखने पर पुलिस की कार्रवाई को बताया कि हिंडोरिया पुलिस की मानसिकता में खौट है-टी राजा

100 करोड़ हिन्दू एक साथ खड़े होकर बनायेंगे भारत को हिंदू राष्ट्र

दमोह। तेलंगाना के गोशामहल से विधायक श्री टी.राजा सिंह नरसिंहपुर में गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने आए इसी दौरान अल्प प्रवास पर दमोह पुहंचे तेलंगाना के गोशामहल के विधायक और हिन्दू सम्राट श्री टी.राजा सिंह ने दमोह में मीडिया से बात करते हुए कहा है। कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए बागेश्वर धाम के महाराज सहित सभी साधु संत पहले से ही लगे हुए हैं। साधु संतों के आव्हान पर 100 करोड़ हिन्दू एक साथ खड़ा होकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने दमोह जिले के हिंडोरिया में भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र और जय हिन्दू राष्ट्र लिखने पर हिंडोरिया पुलिस ने जो कारवाई कर हिंदूवादी कार्यकर्ता पर जो एफआईआर की है उस पर उन्होंने कहा है कि हिंडोरिया पुलिस की मानसिकता में खौट है उन्होंने ऐसी कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा है कि भारत में गौ- हत्या, धर्मांतरण और लव जिहाद करने वालो से कहा है कि ऐसे लोगों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
इस दौरान सर्व हिन्दू समाज के जिला अध्यक्ष विक्की गुप्ता, बजरंग दल नेता सुनील ठाकुर, हिन्दू उत्सव पर्व समिति से भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी, हिन्दू जागरण मंच से नित्या प्यासी, सकल हिंदू समाज से मोंटी रैंकवार,भरत यादव, सिकंदर खरारे के नेतृत्व में हजारों हिन्दू वादी युवाओं ने टी-राजा सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed