तीर्थ पुरोहित हितकारी संस्थान द्वाराअलौकिक महा आरती का हुवा आयोजन
सीतापुर- मिश्रिख में चल रहे विश्व विख्यात 84 कोसी होली परिक्रमा मैं हर वर्ष की भांति चौदस के दिन होने वाली अलौली महा आरती के बाद हुए आतिशबाजी मे नूर मोहम्मद नैमिषारण्य ,मो0 इसहाक कोथावां हरदोई, मो0 बक्श रामकोट सीतापुर,साबिर अली माधवगंज हरदोई, मो0 कलीम बाराबंकी, मो0 इसहाक चिनहट लखनऊ के दूर दूर से आए आतिशबाजो ने अपना करतब दिखाया जिसमें नूर मोहम्मद नैमिष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मो0 इश्तहार चिनहट लखनऊ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, मो0 बक्श रामकोट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया यह प्रोग्राम तीर्थ पुरोहित हितकारी संस्थान अलौकिक महा आरती स्वर्गीय सुनील कुमार मिश्रा पूर्व महामंत्री के आशीर्वाद से तीर्थराज महाआरती भव्य आयोजन किया गया पुरोहित महामंत्री अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, महामंत्री ऋषभ मिश्र तीर्थ पुरोहित प्रथम मिश्रा, राहुल शर्मा, सोनू मिश्रा, कपिल मिश्रा, मनु मिश्रा आदि के द्वारा प्रोग्राम कराया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव, एडिशनल एसपी एन पी सिंह, उप जिलाधिकारी मिश्रिख, क्षेत्राधिकारी मिश्रिख, पहला आश्रम महंत तथा मेला अध्यक्ष नारायण दास, बनगढ़ आश्रम महंत संतोष दास खाकी, महंत अंजनी दास महाराज, विमल मिश्रा, मेला प्रभारी राजेश कुमार, मिश्रित कोतवाली प्रभारी जितेंद्र ओझा, नगर पालिका ईओ आदि सम्मानित गण एकत्रित हुए।
