पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने 24 अज्ञात फरार आरोपियों पर 87 हजार रूपये  का किया ईनाम घोषित

0

पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने 24 अज्ञात फरार आरोपियों पर
87 हजार रूपये  का किया ईनाम घोषित
दमोह : 04 फरवरी 2023
            पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने दमोह जिले के 24 प्रकरणों में फरार अज्ञात 24 आरोपियों पर 87 हजार  रूपये का ईनाम घोषित किया है। उन्होंने 1 अज्ञात आरोपी पर 10 हजार रूपये, 4 अज्ञात आरोपियों 5 हजार रूपये के मान से 20 हजार रूपये एवं 19 अज्ञात आरोपियों पर 3 हजार रूपये के मान से 57 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।
           पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये थाना पटेरा के अपराध क्रमांक 07/ 2023 धारा 457, 380 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी पर 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। उन्होंने थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 86/2023 धारा 457,380 ता.हि. के तहत फरार अज्ञात आरोपी, थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 57/2023 धारा 457, 380 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी, थाना दमोह देहात अपराध क्रमांक 61/2023 धारा 457, 380 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी, अपराध क्रमांक 13/2023 धारा 457, 380 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी पर 5-5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।
            इसी प्रकार थाना कोतवाली दमोह अपराध क्रमांक 924/2022 धारा 363 ता.हि. के तहत अज्ञात फरार आरोपी, अपराध क्रमांक 33/ 21  धारा 363 ता.हि. के तहत अज्ञात फरार आरोपी, अपराध क्रमांक 951/ 20 धारा 363 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी, अपराध क्रमांक 949/2022 धारा 379 ता.हि. के तहत अज्ञात फरार आरोपी, थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 645/2022  धारा 363 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी, थाना नोहटा  के अपराध क्रमांक 605/22  धारा 363 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी, थाना मड़ियादौ के अपराध क्रमांक 343/2022  धारा 363 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी, थाना मड़ियादौ के अपराध क्रमांक 170/2019  धारा 363 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी, अपराध क्रमांक 20/2016  धारा 363 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी, थाना रनेह के अपराध क्रमांक 85/22  धारा 363 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी, अपराध क्रमांक 134/22  धारा 363 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी, थाना बटियागढ़ के अपराध क्रमांक 374/2020  धारा 363 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी, थाना बटियागढ़ के अपराध क्रमांक 53/2019  धारा 363 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी, थाना तेन्दूखेड़ के अपराध क्रमांक 236/2022  धारा 363 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी, थाना तेजगढ़ के अपराध क्रमांक 27/2023 धारा 363 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी, थाना तारादेही के अपराध क्रमांक 172/22  धारा 363 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी, अपराध क्रमांक 01/2018  धारा 363 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी, अपराध क्रमांक 167/2022  धारा 363 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी तथा थाना तारादेह के अपराध क्रमांक 05/2021  धारा 363 ता.हि में फरार अज्ञात आरोपी पर 3-3 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।
            पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने जानकारी दी है कि उक्त मामलों में अज्ञात फरार आरोपियों को जो कोई व्यक्ति विधिसंगत शक्तियों का प्रयोग कर अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या करायेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे व्यक्ति/सूचनाकर्त्ता को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *