वाहन चलाते हुए स्टंट करना छात्रों को पड़ा भारी।
कोतवाली सदर छेत्र के डॉन बास्कों स्कूल के इंटरमीडिएट में पढने वाले कुछ छात्रों का स्कूल में हुई फेयरवेल पार्टी के पश्चात विनय ग्रीन सीटी में कारों से खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंट करने का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके सम्बन्ध में
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने वायरल वीडियों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम व प्रभारी यातायात पुलिस को वायरल वीडियों को ट्रेस करते हुए विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में सर्विलांस टीम व यातायात पुलिस द्वारा वायरल वीडियों को ट्रेस करते हुए स्टंट करने वाले छात्रों की 12 कारों को एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज करते हुए कुल 2,14,500 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
लखीमपुर खीरी
शाहिद खान
