श्री श्री 1008 सात दिवसीय रुद्रमहायज्ञ खेतको पंचायत के गायत्री नगर टोला में आयोजित
श्री श्री 1008 सात दिवसीय रुद्रमहायज्ञ आगामी 21मई से पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत के गायत्री नगर टोला में आयोजित किया जायेगा। रुद्रमहायज्ञ को लेकर शनिवार को ध्वजारोहण एवं भूमि पूजन किया गया।
आचार्य सतेंद्र त्तिवारी एवं महेंद्र त्तिवारी संयुक्त रूप से विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करते हुये हनुमंत जी का ध्वजारोहण कर स्तम्भ खड़ा किया गया। इस मौके पर आचार्य सत्येंद्र त्तिवारी ने जानकारी देते बताया कि श्री श्री 1008 सात दिवसीय रुद्रमहायज्ञ को किया जाना है जिसके विधिवत सुप्रारम्भ करने हनुमन्त जी का ध्वजारोहण किया गया है ।ध्वजारोहण के पूजा अर्चना में यजमान अरुण नायक, रामचन्द्र यादव,केदार नायक,आनन्द नायक, अपनी धर्मपत्नी के साथ किये।यज्ञ में कथा वाचिका पूज्य देवी शौभ्या जी वृंदावन से पधार कर सुंदर वचनों से सात दिन तक प्रवचन करेगी।मौके पर दुलारचंद सिंह, गौरी साव, सियाराम यादव, भुनेश्वर नायक प्रकाश नायक आदि कई उपस्थित
