आशीष शर्मा विधायक खातेगांव से खास बातचीत

0

गणेश जायसवाल देवास

प्रदेश में कल का दिन नया अध्याय लेकर आ रहा है, प्रदेश के मुखिया माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी का नाम पूरे भारतवर्ष के साथ पूरी दुनिया में नारी सशक्तिकरण के लिए जाना जाने वाला नाम है, जिसमें उन्होंने बेटी को #लाडली_ लक्ष्मी , #मुख्यमंत्रीकन्यादानयोजना के बाद अब #मुख्यमंत्रीलाडलीबहना_योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कारगर कदम उठाया है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिसका लक्ष्य है, दीन, हीन, दुखियो के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाना, आज मध्यप्रदेश इस परिवर्तन को महसूस कर रहा है।

आइए हम सभी क्षेत्रवासी उस पल के साक्षी बने जब मध्य प्रदेश की सरकार इन बहनों के खाते में ₹1000 की राशि का अंतरण करेगी।

समस्त मातृशक्तियों से मेरा आग्रह है कि मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार हो रहे इस ऐतिहासिक पल को अपने तरीके से मनाएं, अपने घरों पर एक दीपक अपनी समृद्धि और खुशहाली के प्रतीक के रूप में जलाएं, ढोल, बाजे, नगाड़ों के साथ इस उत्सव में शामिल हो।

मुख्यमंत्रीलाडलीबहना_योजना धरातल पर पहुंचने के पश्चात आप सब महिलाओं के जीवन में खुशियां आए, हर्ष आए और आप सभी आर्थिक रूप से मजबूत हो।

समस्त क्षेत्रवासियों से मेरा आग्रह है #लाडलीबहनायोजना को एक उत्सव के रूप में अपने अपने गांव में मनाए यह वास्तव में एक तरह का आनंद है। जिसके माध्यम से सरकार ने महिलाओं को जीवन में परिवर्तन लाने की उल्लेखनीय और सकारात्मक शुरुआत की है।

आशा है आप सभी लोग हमारी लाडली बहनों के साथ हंसी-खुशी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भारत माता की जय
धन्यवाद।

चाणक्य न्यूज़ इंडिया
9754278866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *