बड़वानी पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य संपूर्ण प्रदेश में विशेष जागरूकता अभियान ‘अभिमन्यु’ (द्वितीय चरण )संचालित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया उक्त निर्देश के पालन में महिला सुरक्षा शाखा बड़वानी द्वारा पुलिस अधीक्षक , बड़वानी श्री पुनीत गहलोद के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक बड़वानी, के मार्गदर्शन में आज महिला थाना प्रभारी श्रीमती शीला सोलंकी व महिला सुरक्षा शाखा, बड़वानीके द्वारा जागरूकता अभियान ‘अभिमन्यु’ (द्वितीय चरण )में आज शासकीय हाई स्कूल बड़वानी में छात्र एवं छात्राओं, लड़को/पुरूषो को ‘मैं हूं अभिमन्यु एवं महिला संबंधी अपराधो से संबंधित तथ्य जैसे नशा, दहेज, रूढिवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा , लिंगभेद इत्यादि लिखा हुआ पंपलेट’ वितरित कर एवम शहर के मुख्य स्थानों पर सेल्फी बेनर लगाकर महिला संबंधी अपराधो के प्रति जागरूक किया गया ।
अभिमन्यु अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में लड़को/ पुरूषो को न सिर्फ महिला संबंधी अपराधो के प्रति जागरूक करना है बल्कि इसके साथ-साथ उनको संवेदनशील बनाकर पूर्वाग्रह (पूर्व से महिलाओं के विपरीत सोच) रूढिवादी मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है । इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु बड़वानी पुलिस द्वारा उक्त अभियान को निरंतर जारी रखा जावेगा।