श्रीकांत त्यागी त्यागी पहुंचे महोबा भाजपा को बताया किसान विरोधी

0
https://youtu.be/k_jZ-m4gocU

नोएडा में महिला से गाली गलौज करने के बाद चर्चा में आए श्रीकांत त्यागी पूर्व मंत्री बादशाह सिंह से मुलाकात करने उनके आवास कस्बा खरेला महोबा पहुंचे जहां राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा की और भाजपा को किसान विरोधी व षड्यंत्र कारी दल बताया पूर्व मंत्री बादशाह सिंह से मुलाकात के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि नोएडा कांड भाजपा की एक सोची समझी रणनीति थी । जिसमें मुझे बदनाम करने के लिए एक षड्यंत्र रचा गया था भाजपा नेता अपने ही दल के जनाधार वाले नेताओं को बदनाम करने के लिए अनेकों साजिशें रचते रहते हैं उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा की उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार उत्तर प्रदेश में किसानों, लघु उद्योग, को रोजगार देने में पूर्ण रूप से विफल है ।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक भविष्य को लेकर मैंने अपने मार्गदर्शक पूर्व मंत्री बादशाह सिंह से चर्चा की है बहुत जल्दी ही किसी नये दल के साथ जुड़कर राजनीतिक सफर आगे बढ़ाएंगे ।
महिलाओं के सम्मान न करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाज के कुछ दुराचारी लोग सूपनखा और पूतना के हितेषी बने थे वो भी महिलाएं थी मगर कोई कारण रहा होगा की सूपनखा के नाक और कान काटने पड़े वही पूतना को मरना पड़ा मैं सूप नखा और पूतना के हितैषियों का सम्मान नहीं कर सकता हूं अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आई है तब से किसानों की हालत खराब है सभी को विदित है कि दिल्ली में किसान अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए आंदोलन कर रहे थे आंदोलन के तहत यूपी बॉर्डर पर 700 किसानों की मौत हो गई थी लेकिन मोदी योगी ने किसानों के लिए एक शब्द भी नहीं कहा था यह सरकार किसान हितेषी होने का दावा तो करती है लेकिन हकीकत में यह किसान विरोधी है और किसानों व्यापारियों को ठगने का काम कर रही है इस मौके पर पूर्व श्रम मंत्री बादशाह सिंह ने कहा कि श्रीकांत त्यागी किसानों के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं और मैं हमेशा ऐसे लोगों के साथ रहा हूं एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य की लड़ाई मैं हमेशा से लड़ता रहा हूं और लड़ता रहूंगा ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed