शाजापुर गर्लफ्रेंड के परिवार को गोलियों से भूना, पिता की मौत, सुबह बॉयफ्रेंड की भी मिली लाश

0

रिपोर्ट रमेश पुन्वार चाणक्य न्यूज़ शाजापुर

गर्लफ्रेंड के परिवार को गोलियों से भूना, पिता की मौत, सुबह बॉयफ्रेंड की भी मिली लाश

आरोपित प्रेमी का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, ग्राम बेरछा में प्रेम प्रसंग में गोली बारी, युवती के पिता की मौत, गंभीर घायल युवती इंदौर रेफर

शाजापुर. एमपी के शाजापुर में वीभत्स हत्याकांड हुआ। कथित प्रेमी ने गर्लफ्रेंड, उसके पिता और उसके भाई पर गोली चलाई। गोलीबारी में युवती के पिता की मौत हो गई जबकि वह और भाई घायल हो गए। इधर सोमवार सुबह आरोपी युवक का शव भी रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत स्थिति में मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।

शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बेरछा में रविवार देर रात गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई। पुलिस के अनुसार गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई है और उसकी पुत्री गंभीर घायल है। वहीं बेटे राज को भी मामूली चोट आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक देर रात सीढ़ी लगाकर घर के पहली मंजिल में घुसा। इसी दौरान गोलीबारी हुई और आरोपित ने लड़की के पिता और लड़की पर गोली चला दी। इससे लड़की के पिता जाकिर खान की गोली लगने से मौत हो गई और लड़की शिवानी गंभीर घायल हो गई जिसे इंदौर रेफर किया गया।

वारदात की जानकारी लगने पर एसपी यशपाल सिंह राजपूत पहले ट्रामा सेंटर शाजापुर पहुंचे और उसके बाद घटनास्थल पर जाकर भी मुआयना किया। सोमवार तड़के तक एसपी यशपाल सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी बेरछा थाने पर जमे रहे।

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। गोलीबारी की घटना के बाद संदेही माने जा रहे युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट की जिसमें घायल युवती के साथ उसके फोटो हैं। आरोपित युवक ने लिखा कि प्यार में धोखा मिला इसलिए ठोका, वह भी उसको नहीं, उसको तो ऐसा दर्द दिया है जो वह कभी भूल नहीं पाएगी।
आरोपित युवत पुलिस विभाग में कार्यरत होना बताया जा रहा है। जानकारी सामने आई है कि वह आरक्षक है और देवास जिले में पदस्थ है। आरोपित माने जा रहे युवक के पिता भी पुलिसकर्मी थे जो पूर्व में बेरछा थाने में पदस्थ रहे हैं। शासकीय सेवा के दौरान पिता की मृत्यु होने पर आरोपित को अनुकंपा नियुक्ति मिलने की बात भी सामने आई है।

एसपी यशपाल सिंह राजपूत का कहना है कि गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। एक युवती गंभीर घायल है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से चली हुई गोली देसी रिवाल्वर और दो पहिया वाहन भी मिला है।
इधर सोमवार सुबह आरोपी युवक का शव भी मिला है। रेलवे ट्रैक के पास उसकी लाश क्षत विक्षत अवस्था में मिली है

https://youtu.be/5jjkV9CvLhU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed