शाजापुर 5000 कि.ग्रा.महुआ/गुड़ लाहन एवं लगभग 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद

0

आज दिनांक 16/05/23 को जिला शाजापुर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में पुलिस थाना बेरछा एवं आबकारी विभाग शाजापुर के द्वारा संयुक्त दबिश में बागली कंजर डेरा से लगभग 5000 कि.ग्रा.महुआ/गुड़ लाहन एवं लगभग 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर 6 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरछा श्री इनीम टोप्पो उप निरीक्षक केसर राजपूत सहायक उप निरीक्षक केदार पटेल सहायक उपनिरीक्षक भोपाल सिंह सहायक उपनिरीक्षक मनोहर सिंह बल। आबकारी विभाग शाजापुर से उपनिरीक्षक श्रीमती मीनाक्षी बोरदिया। आबकारी आरक्षक श्री अमित शर्मा नगर सैनिक श्री रतन सिंह,श्रीओमदुबे, श्रीदेवी सिंह का विशेष योगदान रहा।

https://youtu.be/utAw1qf-3lg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed