https://youtu.be/BcipmjGxpLs

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में उस समय सनसनी फैल गई जब शनिवार को गंग नहर पटरी के पास एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की पुलिस को सूचना मिली थी। 

जिसके चलते आनन-फानन में आला अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन कोई कामयाबी पुलिस के हाथ नहीं लगी। जिसके चलते पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

VO = दरअसल आपको बता दें कि रतनपुरी थाना क्षेत्र स्थित गंग नहर पटरी के पास आज एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले तो मृतक व्यक्ति के शव की जांच पड़ताल करते हुए शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त ना होने के चलते पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

अधिकारियों की माने तो मृतक की मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं है जोकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। बहराल अब पुलिस जनपद से मिसिंग हुए लोगों से शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि थाना रतनपुरी में आज गंग नहर पटरी के पास जो साटेडी श्मशान घाट की ओर रास्ता जाता है वहां पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है जिसकी उम्र तकरीबन 55 वर्ष है मृत्यु की सही वजह जानने के लिए इनका पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है उसके बाद ही मृत्यु का कारण ज्ञात होगा जहां-जहां पूरे जनपद में मिसिंग है वह दर्ज कराई जा रही है प्रथम दृष्टया मृत्यु तो हुई है लेकिन कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी अभी शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed