दिशोम जाहेर गढ़ चांदो में सरहुल महोत्सव पर उठी सरना धर्म कोड मांग की गुंज

बोकारो जिला अंतर्गत दिशोम बाहा पोरोब सरहुल महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को पेटरवार के चांदो पंचायत दिशोम जाहेर गाढ़ मे दिशोम बाहा सरना समिति के सौजन्य से धूमधाम से मनाया गया।नायके हाङम अक्षय कुमार ने प्राकृतिक के रखवाला देवता को आदिवासी परम्परागत पूजा अर्चना किये जहां सभी संथाली भाई बहन माथा टेके। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति के रूप में जिप सदस्य सह झामुमो बोकारो जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू ने कहा कि दिशोम बाहा पोरोब हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है कहा कि संथाली भाइयो का सरहुल पर्व मुख्य रूप आस्था व विश्वास के साथ इस त्योहार को झारखंड, उड़ीसा ,बंगाल में धूमधाम से मनाते है।आदिवासी समाज का यह परब सांस्कृतिक धरोहर है।इस दिशोम बाहा पोरोब में महिला से लेकर पुरुष तक मांदर के थाप में खुशी व्यक्त करते हुए नृत्य करते हैं साथ ही भाई चारा व एकता का परिचय का प्रतीक है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी समाज के लोगों के द्वारा सरना धर्म कोड लागू करने की मांग गुंजी इस संबंध में जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने बताया कि आदिवासी समाज के द्वारा वर्षों से सरना धर्म कोड की मांग की जा रही है जिसे सरकार विधिवत जल्द से जल्द लागू करें साथ ही संथाली भाषा को राजभाषा भी बनाने की मांग उठी
मौके पर कृष्ण चंद्र दोराई कल्याण पदाधिकारी पेटरवार, कांग्रेस पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष साबिर अंसारी ,कमलेश कुमार गुप्ता जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति से निलेश कुमार टुडू, विरेंद्र कुमार मंराडी, जीतराम मरांडी, जीतलाल कीस्कू सहित कई लोग मौजूद थे
बोकारो से अनिल शर्मा कि रिपोर्ट