मायापुर पंचायत के बूढ़ी सराय में सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया
बोकारो से अनिल शर्मा कि रिपोर्ट
मायापुर पंचायत के बूढ़ी सराय में सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया
बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के मायापुर पंचायत बुढीसराय के जेहरा थान में स्थल के समीप रविवार को सरहुल महोत्सव का आयोजन बाहा समिति के द्वारा किया गया।नायके हाङम रितबरन मांझी ने विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को प्रारम्भ की गयी।इस मौके पर शिक्षक सेवा लाल मुर्मू ने कहा कि सरहुल पूजा हम आदिवासियों का धरोहर है कहा सखुवा के पेड़ पौधे में जब नए पते आते हैं उस समय पूजा आरंभ होती है जो 4 दिनों तक चलती है हम आदिवासी समाज के पूर्वजों ने सरहुल पूजा को मानते आये है हमलोग भी इस त्योहार को मुख्य पर्व के रूप में मानते है।इस पर्व में कोई देवी देवता का पूजा ना होकर प्राकृतिक पूजा होती है। इस मौके पर महिलाएं व पुरुषों ने मांदर के थाप में थिरके और आदिवासी परम्परा के नृत्य किये।बाहा समिति के अध्यक्ष सेवालाल मुर्मू ने बताया कि होपन टुंगरी में बाहा बोंगा सरहुल का पूजा अर्चना प्राचीन काल से होते आया है आज भी हमलोग भी उसी स्थल में आदिवासी परम्परा से करते रहेगें।मौके पर कौलेश्वर मांझी,लालचंद मरांडी, मुकेश मांझी, शिबदयाल,रामबिलास, करमचंद मांझी,नारायण हेम्ब्रम आदि कई शरीक थे।
