शाजापुर करेड़ी जोड़ स्थित कबीर आश्रम में आयोजित हुआ संत कबीर प्रकट उत्सव
कबीर प्रकट उत्सव
शाजापुर करेड़ी जोड़ स्थित कबीर आश्रम में आयोजित हुआ संत कबीर प्रकट उत्सव जिसमें शाजापुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा पहुंचे एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन किया एवं कबीर महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया संत कबीर प्रकट उत्सव के मौके पर उन्होंने कहा श्री कबीर जी परम ज्ञानी संत थे हमें उनके दिखाए गए मार्ग पर अनुसरण करना चाहिए एवं उनके दिखाए गए रास्ते पर हम लोगों को काम करना चाहिए उन्होंने इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए आश्रम की समस्याओं को सुना एवं उनका निदान किया
इस अवसर पर समिति की मांग पर विधायक भैया हुकुम सिंह तराना ने विधायक निधि से तुरंत 7लाख रुपए स्वीकृत किए जिसमें 3लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण एवं 4लाख रुपए की लागत से टीन शेड निर्माण होना प्रस्तावित है
ईश्वर मंदिर समिति ने उन्हें धन्यवाद दिया एवं विधायक हुकुम सिंह कराड़ा का स्वागत किया कार्यक्रम में पद्मश्री प्रहलाद सिंह जी टिपानिया पार्षद नीरज वैष्णव जिला कांग्रेश एवं सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष देवकरण गुर्जर
आदि कार्यकर्ता गण मौजूद थे
