14 एएनएम को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने अपने हाथों से दिया नियुक्ति पत्र, नियुक्ति पत्र मिलने से खिले एएनएम् के चेहरे |

0

गिरिजानन्द शर्मा

ब्यूरो हेड- महराजगंज

मोब- 9415243456

सदर विधयक जयमंगल कन्नौजिया नियुक्ति पत्र देते हुए |

महाराजगंज 18 जुलाई । उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चयनित ANM (स्वास्थ्य कार्यकत्री) को 17 जुलाई को प्रदेश में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया । इसी क्रम में जनपद महराजगंज में 14 एएनएम को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिया। नियुक्ति पत्र पाते ही एएनएम के चेहरे खुशी से चमक उठे। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित करने के उपरांत विधायक ने कहा कि हमारी सरकार ने पारदर्शिता और गति को बढ़ावा देते हुए भर्ती प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित और समयबद्ध बनाकर व्यापक बदलाव किए हैं । उन्होंने कहा कि जब विकास तेज गति से होता है तो रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ते हैं।उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में दलालों का बोलबाला रहता था। बिना पैसा दिए नियुक्तियां नही होती थी , और जाति वर्ग देख कर नियुक्तियां होती थी। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम किया है। जो भी भ्रष्टाचार करने की कोशिश की उसे जेल भेजने का काम किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर नीना वर्मा ने कहा कि आज स्वास्थ्य सुविधाओं को अपडेट किया गया, पहले से और बेहतर किया गया जिसका परिणाम है कि आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है। करोना कॉल में स्वास्थ्य विभाग ने बेहतर काम किया। उन्होंने कहा कि आज पारदर्शी व्यवस्था के साथ युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का काम सरकार कर रही है। एक अच्छी तरह से तैयार, उचित रूप से प्रशिक्षित, कुशल और सहानुभूतिपूर्ण नर्स हमारे रोगियों के दुखों को कम करने में बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है , सीएमओ ने नवनियुक्त एएनएम से सरकार की मंशा के अनुसार अपने अपने उपकेंद्र पर रहकर अपनी क्षेत्र की जनता को ज्यादा से ज्यादा गुणवर्तापूर्वक स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध कराने की अपील की । कार्यक्रम का संचालन जिला डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने किया । इस अवसर पर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राकेश कुमार , डीसीपीएम संदीप पाठक के अलावा सीएमओ कार्यालय के लिपिक संवर्ग के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed