कथारा में आरजेडी जिला अध्यक्ष ने किया ब्रांड फैक्ट्री दुकान का उद्घाटन
बेरमो अनुमंडल क्षेत्र कथारा वाशरी मार्ग पर स्थित कथारा पिओ कार्यालय के समीप स्थित यादव कंपलेक्स में आज शनिवार को ब्रांड फैक्ट्री स्पोर्ट दुकान का राष्ट्रीय जनता दल के बोकारो जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह मिशन ऑफ लाइफ संस्था के डायरेक्टर सुनीता सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि क्षेत्र में खेलकूद में रुचि रखने वाले सहित लोगों को दुकान खुलने से खरीदारी करने में काफी सुविधा होगी ,मौके पर के ललिता राव, सुधा सिंह दुकान संचालक अनमोल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे
