6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों का रिजल्ट

UP की घोसी से SP आगे; भाजपा 4, कांग्रेस-JMM को एक-एक सीट पर बढ़त
6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। इन सीटों पर 5 सितंबर को वोटिंग हुई थी। इनमें उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुप्पली और त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट शामिल हैं।
इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट के मुताबिक, सुबह 11:20 बजे तक बीजेपी त्रिपुरा की दो, बंगाल और उत्तराखंड की एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी, केरल में कांग्रेस और झारखंड की एक सीट पर JMM आगे चल रही है।
इन 7 विधानसभा सीटों में से 5 सीट- घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर I.N.D.I.A गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ रहा है। बंगाल के धुपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली सीट पर I.N.D.I.A गठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं।
