एमपी पुलिस महकमे में हुए फेरबदल

मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे के 12 सीनियर अफसरों के तबादले हुए है। इसमें भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नर भी शामिल हैं। इसके साथ ही कई संभागों के आईजी भी बदल दिए गए हैं। गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी हो गई है। भोपाल के पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर का तबादला इंदौर हो गया है। वहीं, इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र का तबादला भोपाल हो गया है। होशंगाबाद और सागर जोन के आईजी भी बदल दिए गए हैं। सागर संभाग के आईजी अनुराग को गुप्त वार्ता भोपाल अटैच किया गया है। वही पुलिस महानिरीक्षक अ.अ.वी. भोपाल को सागर संभाग का आईजी बनाया गया है।
चाणक्य न्यूज इंडिया सागर संभाग से
चतुरेश मिश्रा संभाग हेड