रामजन्मभूमि पथ तैयार, भक्तों को 500 मीटर कम चलना होगा

रामजन्मभूमि पथ तैयार, भक्तों को 500 मीटर कम चलना होगा———-रंगमहल बैरियर से श्रद्धालुओं का दर्शन बंद; हनुमानगढ़ी से दर्शन कर लौट रहे भक्त गुलेला से होकर जाएंगे अयोध्या में रविवार को रामजन्म भूमि पथ को भक्तों के लिए खोल दिया गया। पथ के खुलते ही भक्तों ने रामलला के जयकारे लगाए। यह पथ बिरला धर्मशाला से सुग्रीव किला होते रामलला के दरबार में जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पथ के खुलने से भक्त 500 मीटर कम चलकर दर्शन कर सकेंगे। रामलला के दर्शन और निकासी दोनों इसी पथ से होगा।
मंदिर के पीछे मार्ग के दोनों तरफ लगाई गई जालियां
अब रंगमहल बैरियर से भक्तों का दर्शन रोक दिया गया है। जन्मभूमि पथ से अमावां राम मंदिर के पीछे मार्ग के दोनों तरफ जालियां लगा दी गई है।अब भक्त हनुमानगढ़ी से दर्शन कर लौट रहे भक्त गुलेला से होकर बाहर जाएंगे।
इसके अलावा हनुमानगढ़ी से दशरथ राजमहल होकर राम जन्मभूमि आने वाले श्रद्धालुओं का रास्ता भी राम- गुलेला मंदिर के सामने बदल दिया गया। यह भक्त राम- गुलेला के आगे के रास्ते होकर जन्मभूमि पथ पर की तरफ जाएंगे।राम जन्मभूमि पथ 542 मीटर बनकर तैयार हो गया है। अभी इस पथ का निर्माण 800 मीटर होना है। बाकी का हिस्सा राम जन्मभूमि क्षेत्र में होने के कारण अभी निर्माण नहीं किया गया। जिसका निर्माण राम मंदिर निर्माण करने वाली कंपनी एलएनटी कराएगी।
राम जन्म भूमि पथ की चौड़ाई 30 मीटर है। हालांकि रानी महल से अमावा मंदिर तक इसकी चौड़ाई 25 मीटर है। पथ पर करौली आगरा के सैंट स्टोन का लगाया गया है। पथ निर्माण करने वाले अधिकारियों ने बताया कि करीब 10.40 करोड़ की लागत से मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है।राम जन्म भूमि पथ का 80 % काम पूरा
राम जन्म भूमि पथ का निर्माण अभी 80 % ही काम हुआ है। कुछ जगहों पर पत्थरों को बिछाने का काम चल रहा है, तो कुछ स्थानों पर फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है। पथ निर्माण करने वाली संस्था के अधिकारियों के मुताबिक, एक से दो माह में पथ का पूरा कार्य पूरा हो जाएगा। हालांकि भक्तों के आने जाने में कोई समस्या नहीं होगी। रंगमहल बैरियर से हनुमान गढ़ी तक मार्ग का निर्माण होना है। जिसके चलते रास्ते को बंद किया गया है।भक्तों के लिए बनाया गया शौचालय
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने भक्तों की सुविधा के लिए निशुल्क लॉकर व्यवस्था शुरू की है। इसके साथ ही यात्रियों के सुविधा के लिए सुलभ शौचालय का भी निर्माण कराया गया है। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने बताया कि रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए शौचालय और सामान रखने के लिए नि: शुल्क व्यवस्था भी गई है।
उधर, अस्थाई सुरक्षा चेक पोस्ट का भी अमावां मंदिर परिसर में निर्माण किया जा रहा है। चेक पोस्ट अरविंदो आश्रम के सामने दर्शन से वापसी के मार्ग पर स्थापित किया जाएगा। चेक पोस्ट के जन्मभूमि पथ पर लगे रेड स्टोन को 15 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में हटा दिया गया है।मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने बताया कि नये रास्ते से भक्तों को अधिक सुविधा होगी। इस पथ के खुलने से 150 मीटर की दूरी कम हो जाएगी। नये रास्ते को खोलने का मुख्य कारण राम जन्मभूमि पथ का परिसर के अंदर निर्माण है। इस निर्माण के लिए पुराने दर्शन मार्ग के रास्ते के सभी स्ट्रक्चर को हटाया जाना है।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, कमिश्नर गौरव दयाल, डीएम नीतीश कुमार व एसएसपी राज करण नैयर मौजूद रहे।