putin ने मोदी को रूस का सर्वोच्च दिया नागरिक सम्मान

0
पुतिन ने मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया

पुतिन ने मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया

पीएम की putin  को सलाह- युद्ध के मैदान से शांति का रास्ता नहीं निकलता, वार्ता जरूरी

अशोक मिश्रा दिल्ली

रूस ने मंगलवार, 9 जुलाई को मॉस्को में पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से नवाजा।

 

putin  ने खुद उन्हें सम्मानित किया।

इससे पहले मोदी ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के साथ शिखर वार्ता में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘एक मित्र के तौर पर मैंने हमेशा कहा कि जंग के मैदानों से शांति का रास्ता नहीं निकलता है। बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति संभव नहीं होती है। समाधान के लिए वार्ता जरूरी है।’

पीएम की इस बात के जवाब में पुतिन ने कहा, ‘आप यूक्रेन संकट का जो हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं हम उसके लिए आपके आभारी हैं।’

पीएम ने बातचीत के दौरान आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आतंकवाद हर देश के लिए खतरा बना हुआ है।

 

https://x.com/i/status/1808117001191039408

शिखर वार्ता में मोदी की 4 बड़ी बातें...

  • पिछले 40-50 साल से भारत आतंकवाद का सामना कर रहा है। इसलिए मॉस्को में हुए आतंकी हमले का दर्द समझ सकता हूं। मैं हर तरह के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता हूं।
  • शांति की बहाली में भारत हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है। शांति के लिए मेरे मित्र पुतिन की बातों को सुनकर मुझे बहुत खुशी है। मैं विश्व समुदाय को आश्वत करना चाहता हूं कि भारत शांति का पक्षधर है।
  • चाहे युद्ध हो, संघर्ष हो, आतंकवादी हमले हों, जब जान का नुकसान होता है तो मानवता में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को दुख होता है।
  • जब मासूम बच्चों की हत्या होती है, जब हम मासूम बच्चों को मरते देखते हैं तो दिल दहल जाता है। वह दर्द बहुत बड़ा है। इस पर मैंने पुतिन से विस्तृत चर्चा भी की।

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

 

रूसी न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी के हब में मोदी

मोदी मॉस्को में ऑल रशियन एग्जीबिशन सेंटर पहुंचे जहां उन्होंने एटम पवेलियन का दौरा किया। इसे न्यूक्लियर एनर्जी का हब माना जाता है।

मोदी ने इस दौरान रूस की परमाणु पनडुब्बी का मॉडल देखा।

02:24 PM9 जुलाई 2024

PM मोदी ने क्रेमलिन में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

टॉम्ब ऑफ अननोन सोल्जर पर मोदी ने श्रद्धांजलि दी।
टॉम्ब ऑफ अननोन सोल्जर पर मोदी ने श्रद्धांजलि दी।

मोदी क्रेमलिन में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान मारे गए रूसी सैनिकों के स्मारक स्थल ‘द टॉम्ब ऑफ अननोन सोल्जर’ पर पहुंचे। मोदी ने इन्हें श्रद्धांजलि दी।

ये सैनिकद्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी सेना के खिलाफ लड़ते हुए मारे गए थे।

https://chanakyanewsindiampcg.com/4815/madhya-pradesh-gariaband/2024/

भारतवंशियों से मोदी की बातें…

60 साल के इतिहास में भारत में कोई सरकार तीसरी बार चुनी जाए, ये बड़ी बात है। इस चुनाव में सारे कैमरा मोदी पर लगे रहे । इससे दूसरी घटनाओं पर लोगों का ध्यान नहीं गया। सिक्किम, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और अरूणाचल प्रदेश में चुनाव हुए उनमें NDA गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की। उड़ीसा ने तो कमाल कर दिया।

वहां आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा है। मैं उड़ीया स्कार्फ पहन कर आपके सामने आया हूं। भारत-रूस के रिश्ते अमर प्रेम की कहानी है। ये दिनों दिन बढ़ती रहेगी, सपनों को संकल्प में बदलती रहेगी।

 

पुतिन ने मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया
पुतिन ने मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed