सहकारी संस्था तुलसेफ का खरीदी केंद्र 5 दिन से बंद किसान परेशान
श्योपुर
सहकारी संस्था तुलसेफ का खरीदी केंद्र 5 दिन से बंद किसान परेशान
श्योपुर, जिले की जेदा मंडी में स्थित तुलसेब सहकारी संस्था का खरीदी केंद्र पिछले 5 दिनों से बंद है जिसके जिसके कारण किसान अपनी उपज बेचने में परेशान हो रहा है भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश अध्यक्ष , राधेश्याम मुंडला के नेतृत्व में गुरुवार को खरीदी केंद्र पर प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया राधेश्याम मीणा ने बताया कि तुलसेब सहकारी संस्था में चना व सरसों की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए जेदा मंडी मैं स्थित सेंटर वेयरहाउसिंग ऑपरेशन पर खरीदी केंद्र बनाया हुआ है किंतु पिछले 5 दिनों से खरीदी केंद्र पूर्णता बंद है जिसके कारण किसान परेशान है एक और तो मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान किसान हितेषी बनने का ढोंग करते हैं वहीं दूसरी ओर किसान अपनी उपज बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है खरीद केंद्र पर अव्यवस्थाओं का आलम है किसानों ने खरीद व्यवस्थाओं में लगे हुए संस्था के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार व अनियमितताओं का आरोप भी लगाया वह वेयरहाउस पर बनाए गए तुलाई केंद्र के स्थान पर धर्म कांटे पर तुलाई चालू करने की मांग की प्रशासन के द्वारा खरीदी केंद्र चालू करवाने के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया
श्योपुर, जमुना प्रसाद उपाध्याय की रिपोर्ट
