दमोह में 6 सेंटरों पर शांतिपूर्ण तरीके से हो रही पीएससी की परीक्षा

0

दमोह में 6 सेंटरों पर शांतिपूर्ण तरीके से हो रही पीएससी की परीक्षा, एसडीएम गगन बिसेन ने लिया सेंटरों का जायजा…

दमोह. शांतिपूर्ण तरीके से दमोह शहर के 6 सेंटरों में हो रही पीएससी की परीक्षा,मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022 आज रविवार 21 मई को चल रही हैं. पीएससी परीक्षा में जूते, घड़ी, धूप के चश्मे, केलकुलेटर, मोबाइल सहित समस्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंध है. दमोह कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा दमोह शहर के कमला नेहरू महिला महाविद्यालय, पीजी कॉलेज, उत्कृष्ट विद्यालय, एमएलबी स्कूल, जेपीवी स्कूल, पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी तैनात है. एसडीएम दमोह गगन बिसेन, सीएसपी प्रभार संभाले भावना दांगी के अलावा और भी पुलिस प्रशासनिक अधिकारी गण सेंटरों पर नजर बनाए हुए हैं. पीएससी की परीक्षा में बारीकी से पुलिस के अलावा महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा चेकिंग की गई, तभी पीएससी परीक्षा देने वाले छात्र छात्राओं को प्रवेश दिया गया। बता दें कि पीएससी की परीक्षा को लेकर पहले से पूर्ण इंतजाम किए गए थे, जहां आयोग के समस्त दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed