एमपी चुनाव में 19 रियासतों के युवराज ठोक रहे ताल

एमपी चुनाव में 19 रियासतों के युवराज ठोक रहे ताल:सबसे ज्यादा 12 भाजपा से मांग रहे टिकट; 7 कांग्रेस के साथ खड़े…………मध्यप्रदेश की सियासत में 34 छोटे-बड़े राजघराने सक्रिय हैं। इनमें 19 ऐसे हैं जिनका कोई न कोई सदस्य विधानसभा चुनाव के लिए एक बार फिर मैदान में उतरने को तैयार हैं। टिकट के लिए दावेदारी भी कर रहे हैं। इन 19 राजघरानों में से 7 कांग्रेस के साथ हैं तो 12 भाजपा में।ये मध्य प्रदेश की सबसे पुरानी रियासतों में से एक है। इसकी स्थापना 11वीं शताब्दी में महाराजा व्याघ्र देव ने की थी। व्याघ्र देव सोलंकी वंश के बघेल राजपूत थे। आखिरी राजा मार्तण्ड सिंह देव थे। वर्तमान में मार्तण्ड सिंह के बेटे पुष्पराज सिंह यहां के महाराज हैं। वे पहली बार कांग्रेस के टिकट पर 1990 में विधायक बने। 2003 तक रीवा से लगातार 3 बार के विधायक रहे। इसी दौरान दिग्विजय सिंह के मंत्रिमंडल में भी रहे। हाल ही भाजपा में शामिल हुए हैं। रीवा की किसी भी सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।