प्रजापति प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त।

0

मेघनगर नगर के युवा नेता मोहन पुरुषोत्तम प्रजापति भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष को मध्य प्रदेश शासन द्वारा मध्य प्रदेश नगरीय ग्रामीण संगठित असंगठित कर्मकार मंडल बोर्ड का गठन दिनांक 25/ 8/ 2023 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के आदेश अनुसार उप सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया जिसमें अध्यक्ष के रूप में माननीय श्री सुल्तान सिंह जी शेखावत को नियुक्त किया गया एवं पदेन सदस्य सचिव एवं आयुक्त होकर सदस्य के रूप में मोहन प्रजापति को नियुक्त किया गया है उक्त नियुक्ति पर प्रजापति को नगर के कई नागरिकों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई साथ ही वनवासी कृषि ग्रामीण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधूसिंह भाभर प्रदेश मंत्री संजय परमार जिला संयोजक मुकेश मेहता राजेंद्र सिंह अग्रवाल सरपंच राजु भूरिया भाविक बारोट राहुल परमार एवं अन्य कार्यकर्ता ने भी उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं बधाई दी ज्ञात हो कि प्रजापति कई दायित्वो पर अपना निर्वाह कर रहा है जिसमें श्रम समिति जिला झाबुआ में भी सदस्य के रूप में पदस्थ है इसके साथ ही वह धार्मिक एवं सामाजिक कामों में भी अपनी अहम भूमिका निभाते नजर आते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *