9 योजनाओं का लाभ पाकर प्रभुराम हुआ गद्गद् महंगाई से लड़ने में सरकार है हमारे साथ

0

9 योजनाओं का लाभ पाकर प्रभुराम हुआ गद्गद् महंगाई से लड़ने में सरकार है हमारे साथ

संभाग हेड धीरेन्द्र भाटी

जोधपुर,शुक्रवार और
गांवों में सभी जगह इन दिनों महंगाई राहत शिविरों की चर्चा है। इन शिविरों में मिल रहे लाभों की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में लाभार्थियों के समूह जिस तरह इन शिविरों में आकर लाभ पा रहे हैं, उसे देख इनकी रंगत किसी लोकोत्सव से कम नहीं दिख रही।
हर शिविर की यही कहानी है। अभावों और समस्याओं से दो-चार होते रहने वाले गरीब लोग खाली हाथ आ रहे हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ पाकर खुशी-खुशी घर लौट रहे हैं। लाभान्वित भी खुश और घर वाले भी।
बड़ी संख्या में ग्रामीण रोजाना इन शिविरों का लाभ पा रहे हैं। इन्हीं में हैं ग्राम पंचायत सुरपुरा खुर्द (भोपालगढ़) जोधपुर, के प्रभुराम पुत्र घेवरराम, जिन्हें महंगाई राहत कैंप में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत इंदिरा गांधी गैंस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, घरेलू मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना-कृषि, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना समेत कुल 9 योजनाओं का लाभ मिला।
उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री गहलोत की जन हितैषी मंशा और प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों की त्वरित कार्यवाही के लिए आभार जताया।
प्रभुराम कहते हैं कि सामान्य आर्थिक स्थिति तथा पारिवारिक जिम्मदारियों के निर्वहन में राज्य सरकार द्वारा मिली इस राहत से अब घर खर्च में महंगाई से राहत मिलेगी। सरकार का आभार जताते हुए वे कहते हैं कि
महंगाई से लड़ाई में हम अकेले नहीं है बल्कि कल्याणकारी सरकार का हाथ सदैव हमारे साथ है। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सराहना में शब्द बौने लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed