पवई सिल्वर फाल चांदा झूलन शाह बाबा के मजार पर एक दिवसीय मेले का आयोजन हुआ संपन्न
पन्ना/ पवई
पवई सिल्वर फाल चांदा झूलन शाह बाबा के मजार पर एक दिवसीय मेले का आयोजन हुआ संपन्न
आज दिनांक 5 मार्च 2023 को पन्ना जिले की पवई तहसील अंतर्गत विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सिल्वर फॉल चांदा झूलन शाह बाबा के मजार पर एक दिवसीय मेले का आयोजन गौसिया कमेटी पवई द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें पन्ना कटनी तथा क्षेत्र के हजारों हजार की भारी संख्या में हिंदू मुस्लिम महिला पुरुष बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर बाबा झूले शाह की मजार पर चादर चढ़ाकर दर्शन किए और भोग प्रसाद लिया मेले में झूले और बच्चों के मनोरंजन के लिए अन्य खेलों का भी आयोजन हुआ दुकानों की संख्या भी अधिक थी जिसमें लोगों ने अपनी जरूरत के सामान को खरीदा तथा मनोरंजन के लिए कव्वाली का प्रोग्राम भी रखा गया जिसका लोगों ने आनंद लिया कव्वाली में बाहर से आए कव्वालों ने ख्वाजा तेरी शादी में मौला नहीं आए गीत के साथ ही अनेकों गीतों की प्रस्तुति कर मेले में नागरिकों का मनोरंजन कर समा बांध दिया समा बांध दिया और लोगों का अन्य कव्वालियों से मनोरंजन किया, तथा आगामी चुनाव को देखते हुए जिले के बाहर से आए नेताओं ने भी अपने काफिले के साथ शिरकत की और अपनी आस्था जताई तथा मेले में पुलिस व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही और मेले का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया,! चाणक्य न्यूज़ इंडिया लाइव टीवी चैनल पन्ना पवई से संवाददाता
ज्ञान प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट✍️ मेले की फोटो वीडियो संलग्न है👇 अपने जिले नगर पंचायतों की समस्याओं की खबरों एवं विज्ञापनो के लिए मोबाईल नंबर 97 7044 8936 पर संपर्क करें🙏
