विदिशा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण एवं वितरण

0

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण एवं वितरण

प्रकाश मिश्रा,विदिशा

आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर भारत भारती संस्कार
जैन मंडल द्वारा पौधा वितरण एवं रोपण किये गये। मंडल द्वारा 250 फलदार पौधे वितरित किए गए एवं सावरकर बाल विहार में पौधारोपण किया गया।
भारत भारती संस्कार जैन मंडल द्वारा विगत 16 बर्षों से पौधारोपण एवं वितरण का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीता सराफ़ ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला । विधुत जैन नीतू जैन प्रियंका जैन सीमा जैन पिंकी जैन ने भी पर्यावरण के संतुलन एवं महत्व पर अपने अपने विचार प्रकट किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *