#panna #शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ओलंपियाड परीक्षाए

0

पन्ना पवई से
शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ओलंपियाड परीक्षाए
राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के
निर्देशानुसार आज 25 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजे से पवई विकासखंड के सभी 13 जनशिक्षा केंद्रों पर समेकित ओलम्पियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। जन शिक्षा केंद्र स्तर पर होने वाली इस परीक्षा में पवई विकासखंड से 359 विद्यालयों के पंजीकृत 4228 में से 3592 विद्यार्थी विभिन्न वर्ग समूह में शामिल हुए। उत्कृष्ट हायर सेकंडरी पवई, कन्या हायर सेकेंडरी पवई, हायर सेकेंडरी स्कूल कृष्णगढ़, हायर सेकेंडरी स्कूल टिकरिया, हायर सेकेंडरी स्कूल हथकुरी, हायर सेकेंडरी स्कूल कुंवरपुर, हायर सेकेंडरी स्कूल मोहन्द्रा, हायर सेकेंडरी स्कूल बनौली, हायर सेकेंडरी स्कूल सिमरिया, हायर सेकेंडरी स्कूल सुनवानी, हायर सेकेंडरी कल्दा, हाई स्कूल पुरैना एवं हाई स्कूल पड़रिया कला को ओलंपियाड परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्र बनाया गया था। कक्षा दूसरी, तीसरी व चौथी से 5 वीं व कक्षा 6वी से 8वीं वर्ग में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान हिन्दी व प्रश्न मंच अंतर्गत समेकित ओलम्पियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना एवं उनका चहुमुखी विकास करना है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों में भी उत्साह देखा गया। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों में लगभग 85% विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। बीआरसीसी इंद्रभान बागरी एवं ओलंपियाड परीक्षा के प्रभारी रघुवीर तिवारी के नेतृत्व में पवई विकास खंड के 13 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में अधिक से अधिक उपस्थिति के लिए जनशिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों ने काफी प्रयास किये एवं बच्चों को परीक्षा की तैयारी भी विद्यालय स्तर पर करवाई गई। ओलम्पियाड परीक्षा के इस कार्य मे सभी संकुल प्राचार्यो, समस्त जनशिक्षकों, बीएससी मीना श्रीवास्तव, सविता श्रीवास्तव, दिवाकर मणि पटेल, लेखापाल रामभगत द्विवेदी, एम आई एस जितेंद्र सिंह पेन्ड्रो, एम आर सी महेश्वरी पटेल, जय सिंह, लिपिक सुनीला सैनी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed