गणपति घाट वाहनों में टक्कर से लगी आग में दो लोग जलने से दर्दनाक मौत।/

0
https://youtu.be/KJlTFmMy3tM

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के गणेश घाट पर हुआ बड़ा सड़क हादसा,3 कंटेनरो में हुई भिड़ंत, भिड़ंत के बाद कंटेनरो में लगी आग,हादसे में कंटेनर में सवार 2 लोगों की जलने से हुई मौत ,

वी.ओ-धार जिले के धामनोद थाना अंतर्गत मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के गणेश घाट पर आए दिन हादसे होते रहते हैं,गणेश घाट को धार जिले का ब्लैक स्पॉट भी घोषित किया गया है, शनिवार को भी गणेश घाट पर बड़ा सड़क हादसा हुआ, इंदौर से मुंबई की ओर जा रहा कंटेनर मुंबई- आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के गणेश घाट पर ब्रेक फेल होने की वजह से सामने से आ रहे 2 कंटेनरो से जा भिड़ा, इस जबरदस्त भिड़ंत के बाद तीनों कंटेनरो मे आग लग गई, आग लगने के बाद गणेश घाट पर अफरातफरी का माहौल बन गया, कंटेनरो में आग लगने की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची, फायर ब्रिगेड की सहायता से कंटेनर में लगी आग पर काबू पाया गया, इस सड़क हादसे में 2 लोगों कि वाहनों में लगी आग की चपेट में आने की वजह से की मौत हुई है, वहीं 1 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, कंटेनरो में लगी आग पर फायर ब्रिगेड कि सहायता से काबू पाने के बाद गणेश घाट पर यातायात को सुचारू रूप से शुरू करवा दिया गया है, फिलहाल इस मामले में धामनोद पुलिस मौके पर है, मृतकों के शव का पोस्टमार्टम धामनोद के शासकीय अस्पताल में कराया जा रहा है.. वहीं घायल लक्ष्मी लाल का उपचार भी धामनोद के शासकीय अस्पताल में किया जा रहा है फिलहाल धामनोद पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed