क्रेशर के पट्टे में हाँथ फंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत
महोबा जनपद के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जमाला स्तिथ एक क्रेशर में आज प्रातः क्रेशर मशीन में काम कर रहे मजदूर का हाँथ पट्टे में फंस जानें के कारण गंभीर रूप से घायल होने से मृत्यु हो गई ,।
बताते चलें आज प्रातः जमाला में स्तिथ एक क्रेशर में मजदूरों द्वारा पत्थर को पीसने का कार्य मशीनों द्वारा किया जा रहा विकास खण्ड कबरई के ग्राम महेबा निवासी छोटेलाल कुशवाहा पुत्र तिजवा उम्र लगभग 45 बर्ष का आकस्मिक मशीन के पट्टे में हाँथ फंसने जाने से मजदूर को गंभीर चोटें आई जिसे घायल अवस्था में तुरंत साथ काम कर रहे मजदूर एवं क्रेशर स्वामी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पनवाड़ी लेकर पहुंचे जहाँ पर डाक्टरो ने परीक्षण के बाद घायल को मृत घोषित कर दिया मजदूर के मरने की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बरिष्ट उपनिरीक्षक नरेश निगम ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मजदूर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना है ।।
