हमारा आंगन – हमारे बच्चे” उत्सव समारोह

एंकर सुल्तानपुर जनपद के भदैया ब्लॉक मे ब्लॉक परिसर के सामुदायिक मिलन सभागार में आयोजित हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी दिव्या सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोजित राव, बाल विकास अधिकारी रबीश्वर राव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष कल्हू पाल, मंत्री अजय भास्कर, सुपरवाइजर विज्ञानी सिंह आगनबाड़ी कार्यकर्ती कंचन सिंह, कनक लता पूर्णिमा सिंह संगीता उपाध्याय पुष्प लता कुसुम पांडेय बीआरसी कार्यालय की जबीउल्ला विष्णु शंकर उपाध्याय प्रधानाध्यापिका बंदना यादव आदि सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविका तथा शिक्षक गण तथा प्रधानाध्यापक मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बाल विकास परियोजनाओं के बारे में आगनबाड़ी तथा शिक्षकों को बच्चों की सुंदर विकास तथा उनकी शिक्षा पर विशेष बल देने पर कई नीतियों के माध्यम से बताया गया। ब्लॉक खंड में आने वाले कई विद्यालयों से आए हुए बच्चों ने सभागार में कार्यक्रम के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
बृजेश कुमार त्रिपाठी
