सरदारपुर विधानसभा मे भाजपा छोड कांग्रेस मे शामिल होने का क्रम निरंतर जारी

0

सरदारपुर विधानसभा मे भाजपा छोड कांग्रेस मे शामिल होने का क्रम निरंतर जारी
बरमखेडी के 3 युवाओ को विधायक ग्रेवाल ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

सरदारपुर से,,,,,रिपोर्ट समंदर सिह राजपूत

सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा की किसान, युवा, आदिवासी विरोधी नीति से आहत होकर भारतीय जनता पार्टी छोडने का क्रम निरंतर जारी है इस मर्तबा बरमखेडी के 3 युवाओ का मोह भारतीय जनता पार्टी से भंग हो गया है। बुधवार को बरमखेडी के 3 युवा शांतिलाल कटारा, प्रेमसिंह ग्रेवाल, मनोहर कटारा ने कांग्रेस की रीति-नीति एवं क्षेत्र के विधायक प्रताप ग्रेवाल की विकासशील नीति से प्रभावित होकर भाजपा छोड कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ग्रेवाल ने तीनो युवाओ का पुष्पमाला से स्वागत कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, जिला महासचिव विरसन भगत, सरदारपुर न.प. अध्यक्ष प्रतिनिधी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चोहान, केकडिया डामोर, राधेश्याम जाट, जगदीश पाटीदार, अनिल नर्वे, राजेसिंह भूरिया, सोहन ग्रेवाल, महेश कटारा, जगन्नाथ भाबर, दिनेश यादव, परवेज लोदी, धीरज पाटीदार, डमरू भाबर आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चोधरी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *