महोबा महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही शिवालयों में भक्तो का ताता

0
https://youtu.be/qIQwEcUPQwM

महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही शिवालयों में भक्तो का ताता लगा हुआ है। लंबी कतारों मैं खङे होकर श्रद्धालु शिव जी की भक्ति में ॐ नम: शिवाय का जय घोष करते नजर आए तो वही भक्त महाकालेश्वर का जलाभिषेक करते हुए नजर आ रहे थे बताते चलें कि महोबा जनपद में शिवालयों में भक्तों का सुबह से ही तांता लगा हुआ है वही जनपद की पुलिस भी ड्यूटी पर चौक चौबंद नजर आई इस मौके पर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा भी जनपद के शिवालयों में उच्च अधिकारियों के साथ भ्रमण कर रही हैं और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
शिवभक्त बताते है कि वसंत ऋतु के फाल्गुनी मास की चतुर्दशी को भगवान शिव और आदिशक्ति मां पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। भगवान शिव का तांडव और माता भगवती के नृत्य के समन्वय से ही सृष्टि में संतुलन बना हुआ है। शिवजी को पसंद करने के लिए महाशिवरात्रि व्रत का रखा जाता है जिसका शिवजी मनोवांछित इच्छाओं को पूर्ण करते हैं और भगवान शिव की कृपा भी बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed