भाजपा की स्थापना दिवस के के अवसर परदमयंती मंडल के प्रत्येक बूथ पर हुआ झंडा वंदन

0

दमोह। भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस दमोह के दमयंती नगर मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी और दमयंती नगर मंडल के अध्यक्ष पवन तिवारी के नेतृत्व में प्रत्येक बूथ पर धूमधाम के साथ मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय में भी इस जश्न की ध्वजारोहण से शुरुआत हुई।
भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का देशभर के दस करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं से संबोधन किया। खास बात ये है कि, देश के साथ साथ मध्य प्रदेश के साथ दमोह जिले के दमयंती मंडल के भी हर बूथ पर 10 लाख से अधिक कार्यकर्ता एक साथ प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना।
इससे पहले भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर दमोह जिला एवं दमयंती नगर मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, राष्ट्रवाद के जिस ध्येय को लेकर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे मनीषियों ने जनसंघ से लेकर भाजपा को आगे बढ़ाने का काम किया, उसी परंपरा का निर्वाह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हमारे लिए देश प्रथम, उसके बाद दल और अंत में हम स्वयं को रखते हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का हर कार्यकर्ता प्राणप्रण के साथ जुटकर पार्टी को सर्वोच्च की ओर ले जाने में अपना योगदान देगा।
इस अवसर पर दमयंती दमोह नगर मंडल के अध्यक्ष पंडित पवन तिवारी ने ध्वजारोहण करते हुए पार्टी की स्थापना दिवस कार्यक्रम के जश्न की दमयंती दमोह नगर मंडल पर शुरुआत करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। साल 1980 में आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। इससे पहले इसका नाम जनसंघ के तौर पर जाना जाता था, जिसका साल 1977 में जनता पार्टी में विलय हो गया था। हमें 2023 में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाना है।
इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा नेता मोंटी रैंकवार ने और आभार दमयंती भाजपा नगर उपाध्यक्ष पंडित हरीश मिश्रा के द्वारा व्यक्त किया गया।

भाजपा की स्थापना दिवस के अवसर पर ली भाजपा की सदस्यता

स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी और दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी के समक्ष भाजपा नगर उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी चौबे ने नगर से श्रीमती आरती सिंह गौर, दृष्टि राजपूत, प्रीति नामदेव को भाजपा की सदस्यता दिलाई|
एवं रानी दमयंती नगर मंडल भाजपा के शक्ति केंद्र 4 के बूथ क्रमांक 234 पर स्थापना दिवस मनाया एवं नगर उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी चौबे में मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी के साथ जिला कार्यालय मंत्री एडवोकेट रामलाल उपाध्याय जी से श्रीमती वेवी रैकवार श्रीमती गंगा साहू, श्रीमती बबीता अहिरवार भाजपा की सदस्य दिलाई

ये रहे मौजूद

इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, भाजपा युवा नेता मोन्टी रैकवार, जुगल अग्रवाल, विक्रम सिंह राजपूत, संतोष पाटकर कपिल मैदान लीलाधर चक्रवर्ती जितेंद्र चक्रवर्ती राकेश लोधी सुनील राय सतीश पांडे नंदलाल अहिरवार अनिल सैनी शिवम राजपूत विक्रम सिंह राजपूत विशाल पटेल रमेश पांडे अंकित पटेल रघु श्रीवास्तव शैलेंद्र कुशवाहा मनीराम विश्वकर्मा रेखा कोरी विजय दुबे श्याम दुबे राम कुंदनानी, राजेश प्रजापति सोनू ठाकुर कौशलेंद्र पांडे विवेक ठाकुर,देवेश कुंदनानी, पंकज नामदेव, हरीश मिश्रा कपिल राजपूत शिवेंद्र तिवारी केशव सिंह राजपूत ,शिवम राजपूत राहुल यादव गौरा चौराहा,अर्चना जैन,बाबा यादव रमाकांत बाजपेई सचिन नामदेव स्वप्निल प्यासी, जुगल अग्रवाल संजय सोनी रमाकांत बाजपेई विनोद बलानी श्याम विश्वकर्मा राजेंद्र तिवारी कृष्णा पे काम अंकित राय सतीश जैन वेद दुबे अनुज अग्रवाल बृजेंद्र संगीता राजपूत वेद,दुबे मनीष सोनी, अभिषेक नायक दीपक जैन पंकज सेन राहुल सागर पप्पू अग्रवाल गणेश ठाकुर शैलजा हजारी प्रीतम चोकसे प्रिंसी जैन विजयलक्ष्मी चौबे कपिल दुबे मोहित पटेल राम रैकवार आदित्य बिरला मुकेश खरे शैलेंद्र सिंह ठाकुर बाबू अग्रवाल अनीता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

https://youtu.be/8w4E9yE3j_Q

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *