जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक की नई पहल ।

0
https://youtu.be/1BkUhvJQH2E

रिपोर्ट-प्रदीप पंसारी
ब्यूरो हेड – महोबा

दिनांक-06/03/2023

लोकेशन- महोबा

स्लग जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक की नई पहल ।

जनसुनवाई के दौरान गूगल मीट से सीधे जुडेंगे थाने, पीड़ित की समस्या का होगा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ।

एंकर पुलिस अधीक्षक महोबा अपर्णा गुप्ता द्वारा जनपद महोबा में नई पहल की शुरुआत की गयी है जिसका उद्देश्य पुलिस जनसुनवाई को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाते हुये पीडित को उसकी समस्या से त्वरित समाधान दिलाना है ।
इसके लिये प्रत्येक दिवस जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा गूगल मीट की जायेगी जिसमें जनपद के प्रत्येक थाने के दिवसाधिकारी जुडे रहेंगे, इस दौरान जो भी फरियादी आयेंगे उनकी समस्याओं को सुना जायेगा, फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के लिये पुलिस अधीक्षक द्वारा गूगल मीट के जरिये थानों के स्पष्ट निर्देश दिये जायेंगे, जिससे पीड़ित की समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जा सके।
इसके लिये एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसका पर्यवेक्षण स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जायेगा, इस ग्रुप में प्रतिदिन आने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों में उसी दिन सायं तक जांचअधिकारी द्वारा प्रेषित की जायेगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed