दिव्यांग को कभी कमजोर न समझे

0

महोबा जनपद के नगर चरखारी में सक्षम संस्था द्वारा जिला अधिवेशन सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया गया अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा दिव्यांग जनों को कभी भी कमजोर ना समझे उनकी हर समस्या के समाधान के लिए आगे आकर समस्याओं निराकरण करना चाहिए उन्होंने बताया कि सक्षम संस्था पूरे भारतवर्ष में दिव्यांगों के अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है और समय-समय पर सरकार द्वारा दिए जाने वाली सहायता को भी दिलाने में सहयोग प्रदान करती है उन्होंने इस मौके पर उदाहरण देते हुए बताया कि अरुणिमा सिन्हा विश्व की पहली दिव्यांग महिला हैं जिन्होंने एवरेस्ट पर्वत की चढ़ाई की है वही विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी श्वेता पांडे ने कहा कि मैं नहीं मानती की दिव्यांग किसी प्रकार से दया का पात्र है क्योंकि मनुष्य मैं भी एक प्रकार की दिव्यांगता होती है और वह एक अलग प्रकार से सक्षम होते हैं और उन्हें जरूरत होती है सामाजिक स्वीकारता कि देखा जाता है की दिव्यांगों को लोग स्वीकार नहीं करते तो मेरी सोच है की यह वही लोग होते हैं जो मानसिक रूप से दिव्यांग होते हैं दिव्यांग को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए बस हम सभी को उनकी हर समस्या के समाधान के लिए आगे आना चाहिए उन्होंने उदाहरण के रूप में जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के विकलांग विश्वविद्यालय को बताया जहां पर अनेकों दिव्यांग जन विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए डॉ ओमशंकर श्रीवास्तव ने कहां की दिव्यांगजन को सरकार से मिलने वाली हर योजना का लाभ सक्षम संस्था द्वारा दिलाया जा रहा है यह ऐसी संस्था है जो दिव्यांग लोगो के कल्याण के लिए ही काम करती है शिक्षण संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि सक्षम संस्था दिव्यांगों की सेवा में पूर्णता समर्पित है उन्होंने संस्था को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया इस मौके पर जनपद भर से दिव्यांगजन मौजूद रहे

प्रदीप पंसारी
ब्यूरो हेड – महोबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed