बिना ध्वनि प्रदूषण किए नवभारत मीडिया पार्टनर दमोह महोत्सव मेले का हुआ भव्य शुभारंभ

0

बिना ध्वनि प्रदूषण किए नवभारत मीडिया पार्टनर दमोह महोत्सव मेले का हुआ भव्य शुभारंभ

फीता काटकर श्री गणेश जी का पूजन अर्चन कर तिलक लगाकर सभी का किया सम्मान
अरविन्द पाठक
दमोह. शहर के कोतवाली के सामने तहसील ग्राउंड की पावन पुण्य भूमि पर नवभारत मीडिया पार्टनर दमोह महोत्सव मेले का भव्य शुभारंभ रविवार शाम 8 बजे किया गया. दरअसल दमोह के तहसील ग्राउंड मैदान में यह दमोह महोत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर नरेंद्र बजाज सांसद प्रतिनिधि, निज सचिव सांसद रमेश पटले, एडवोकेट पंकज श्रीवास्तव,वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र दुबे, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी, रिटायर्ड शिक्षक श्री खेमचंद असाटी गुंजी वाले, वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेंद्र जैन अटल और श्रीमती, नगर पालिका सांसद प्रतिनिधि यशपाल सिंह, असाटी समाज दमोह के अध्यक्ष आलोक असाटी, कृष्णा राज, भाजपा महामंत्री रामेश्वर चौधरी, भाजपा पार्षद गणेश जाटव, सुशील सोनी, भाजपा युवा अध्यक्ष भरत यादव, सोनू चौरसिया, अंजनी असाटी, सतीश असाटी, मुकेश असाटी, वरिष्ठ पत्रकार एलएन वैष्णो, मनीष सोनी, नवभारत जिला संवाददाता मनीष साहू, विपिन असाटी, अतुल असाटी,अनमोल सोनी,ऑपरेटर राज सेन और भी शुभारंभ अवसर में आए सभी साथियों ने मौजूद रहकर भगवान श्री गणेश जी का पूजन अर्चन किया. इसके साथ ही नवभारत मीडिया पार्टनर कार्यालय मुख्य द्वार पर फीता काटकर दमोह महोत्सव मेले का भव्य शुभारंभ किया गया. दमोह महोत्सव मेला आयोजक नवभारत के जिला ब्यूरो विनय असाटी ने आमंत्रित जनों से मेला के मुख्य द्वार पर नवभारत अखबार के बारे में अवगत कराया. जहां सभी ने कहा कि यह कई वर्षों पुराना अखबार है. अखबार की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत अच्छी खबरें प्रकाशित होती हैं. मेला समिति द्वारा आमंत्रित अतिथियों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया. नवभारत मीडिया पार्टनर दमोह महोत्सव मेला के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे गणमान्य जनों एवं आमंत्रित अतिथियों ने कहा कि मेला संस्कृति और कला का अनुपम प्रदर्शन करेगा. वस्तुओं की भरमार है और मेला की यह सामग्री लोगों को खूब लुभाएगी. मेला आयोजक विनय असाटी ने बताया कि यह मेला का आयोजन इस माह भर संचालित होगा. लेकिन एमपी बोर्ड की परीक्षा को बिना ध्वनि प्रदूषण किए आयोजन होगा. मेला में बड़ी-बड़ी कंपनियों की सामग्री से लेकर पारंपरिक रूप से बनाई गई सामग्री को विक्रय करने हेतु रखा गया है.
उद्घाटन के पूर्व आए सभी पत्रकारों को दी विस्तार से जानकारी
शुभारंभ के पूर्व रविवार दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई. जिसमें दमोह के वरिष्ठ पत्रकार, युवा पत्रकार मौजूद रहे. सभी ने मेला की तारीफ की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी पत्रकारों को मेले में बड़े-बड़े झूलों, जंपिंग, चकरी बाहर से आई दुकाने,खाने-पीने वाले आइटम पर विस्तार से जानकारी दी. आयोजक, मेला प्रबंधक एके सिंह, पिंटू लसकरी, कासिम खान, वहीद खान ने बताया कि मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, समस्त झूलों के प्रमाण पत्र,पुलिस चौकी, नवभारत मीडिया पार्टनर मेला कार्यालय और भी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई हैं. इसके बारे में भी जानकारी दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed