नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम एक जनआंदोलन है – रविन्दर
नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम एक जनआंदोलन है – रविन्दर कुशवाहा
सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने समता निवास पर प्रेसवार्ता के माध्यम से बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 100वां संस्करण का वर्चुअल प्रसारण जिसका आयोजन सेंट जॉन्स स्कूल के पीछे नवलपुर में दिनांक 30 अप्रैल दिन रविवार को 9.30 बजे से किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवम एम.एल.सी धर्मेन्द्र सिंह होंगे।
उन्होंने कहा कि 100 वां एपिसोड को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के अंदर विशेष उत्साह है।
दुनिया में यह पहला उदाहरण है जहां
किसी देश के प्रधानमंत्री हर महीने लोगों से सीधा संवाद करते हैं।
पूरी दुनिया मे ऐसा कोई द्वितीय उदाहरण नहीं मिलता। प्रधानमंत्री के मन
की बात से लोगों में उत्साह बढ़ता है तथा राष्ट्रभक्ति की भावना आती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम एक जन
आंदोलन है। इस माध्यम से वे देश के लोगों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर
बात करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों के
साथ कनेक्ट होते हैं और उनकी समस्याओं पर बात करते हैं, देश के लीडर होने
के नाते उनका काम काबिल-ए -तारीफ है। मोदी ने दिखाया कि संचार के माध्यम
से लोगों का मार्गदर्शन कैसे किया जाता है कम्युनिकेशन से लोगों को
रास्ता कैसे दिखाया जा सकता है। वे लोगों को बताते हैं कि आपका नजरिया
क्या है। फ्यूचर में लोगों का सपोर्ट कैसे हासिल करना है। मन की बात में
ऐसे ही अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं पर बात होती है।
सलेमपुर सांसद ने कहा कि
आज तक 100 करोड़ लोगों ने मन की बात सुना है।
उक्त अवसर पर मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स भी मौजूद रहे।