2023 में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेंगी- मोंटी रैकवार

2023 में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेंगी- मोंटी रैकवार
दमोह। भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल की बूथ स्तरीय और शक्ति केंद्र की बैठक जितेंद्र राठौर के आवास मै सम्पन्न हुई जिसमें मंचसीन अतिथि मै भाजपा भाजपा नेता मोंटी रैकवार, नगर महामंत्री राजेंद्र चौरसिया, पार्षद यशपाल ठाकुर,धीरज घारू मौजूद रहें।
सर्व प्रथम भाजपा के पितृ पुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया।
बैठक में पार्षद यशपाल ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ के अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम से शासन की योजनाओं को आम बूथ तक ले जा सकते हैं, कार्यकर्ताओं को प्रवास के कार्यक्रम लगातार करते रहना चाहिए।
दीनदयाल मंडल के नगर महामंत्री राजेंद्र चौरसिया ने अपने विचार रखते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की मन की बात को हर बूथ पर हमें जनता के बीच में सुनना है, जनता तक भाजपा सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करें।
भाजपा नेता मोंटी रैकवार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पहले राष्ट्रीय कार्यसमिति फिर प्रदेश कार्यसमिति फिर जिला कार्य समिति फिर मंडल और बूथ समिति की बैठक होती है। ज़मीनी स्तर पर कार्य करने में भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। हमारे लिए गर्व है कि हम दुनिया के सबसे बड़े संगठन भाजपा के कार्यकर्ता हैं। श्री रैकवार ने 5 तारीख को संत रविदास जी की जयंती को भव्य रूप से मनाना है । और उसी दिन से मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा विकास यात्रा प्रारम्भ होगी जो 25 फरवरी तक चलेगी बूथ अध्यक्ष एवं नगर केंद्र संयोजक से संगठन ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करके संगठन के कार्य का विस्तार करें, यह चुनावी वर्ष है हमें हर हाल में अपने बूथ को मजबूत करना है। यदि हमने अपना बूथ मजबूत कर लिया तो निश्चित रूप से 2023 में मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेंगी।
बैठक का सफल संचालन सद्दाम खान और आभार जितेंद्र राठौर के द्वारा व्यक्त किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा नेता मोंटी रैकवार, राजेंद्र चौरसिया, पार्षद यशपाल ठाकुर,धीरज घारू, सद्दाम खान, महेश शांडिल्य, जितेन्द्र राठौर,देवल कोरी,काजी शाहिद खान, मंजू चौहान,शहजाद कुरैशी,देवी सिंह,बफाती ख़ान, आकाश सप्रे, जावेद खान, अंकित साहू, संतोष कुमार, शंकर लाल बर्मन, टेकचंद चक्रवर्ती,सोनू खान, बंटी खान सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

