मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान

0

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है। आईएनएस की खबर के मुताबिक उदयनिधि स्टालिन ने कहा, “सनातन धर्म को खत्म करने के लिए आयोजित इस सम्मेलन में मुझे बोलने का मौका देने के लिए मैं आयोजकों को धन्यवाद देता हूं। मैं सम्मेलन को ‘सनातन धर्म का विरोध’ करने के बजाय ‘सनातन धर्म का उन्मूलन’ कहने के लिए आयोजकों को बधाई देता हूं।” स्टालिन ने आगे कहा कि कुछ चीजें हैं जिन्हें हमें खत्म करना है और हम सिर्फ विरोध नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते हैं। हमें उन्हें खत्म करना है। सनातन भी ऐसा ही है। सनातन का विरोध नहीं, बल्कि उन्मूलन करना हमारा पहला काम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed