आगामी कुंआताल मेले को लेकर हुई कंकाली माता मंदिर परिसर में बैठक संपन्न
पवई /पन्ना
आगामी कुंआताल मेले को लेकर हुई कंकाली माता मंदिर परिसर में बैठक संपन्न
पवई विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष हुए शामिल
पन्ना कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक भी रहे मौजूद
बुंदेलखंड में प्रसिद्ध पन्ना जिले की पवई विधानसभा 58 एवं जनपद पंचायत पवई के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनौली स्थित मां कंकाली माता मंदिर कुंआताल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लगने वाले चैत्र नवरात्रि मेले को लेकर पवई विधायक प्रहलाद लोधी व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई,
जिसमें आगामी 30 मार्च से लगने वाले 10 दिवसीय मेले को लेकर चर्चा हुई, साथ ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत होने वाले विवाह को लेकर भी विशेष चर्चा की गई ,बता दें कि बनौली स्थित कंकाली माता में आसपास के लगभग 200 गांव के जवारे विसर्जन होने आते हैं तथा यहां जिले ही नहीं दूसरे जिलों व प्रदेशों से भी व्यापारी आते हैं, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था, वाहनपार्किंग,
पानी, अस्थाई शौचालय, विद्युत व्यवस्था,अस्थाई वन विभाग चौकी,अस्थाई चिकित्सालय जैसे बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई , इस दौरान पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, एसडीएम भारती मिश्रा, सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे !
