कथा स्थलों की आवश्यक व्यवस्था हेतु बैठक संपन्न।

0

कथा स्थलों की आवश्यक व्यवस्था हेतु बैठक संपन्न।
दोनों कथा स्थलों पर अस्थाई अस्पताल होंगे तैयार,
सवारी वाहनों का सहमति से किराया निर्धारित
सागर शहर में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 2 बड़े धार्मिक आयोजन आयोजित हो रहे हैं जिसमें आवश्यक व्यवस्थाएं को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर सभाकक्ष में अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर प्रकाश पांडे अतिरिक्त फ्लेक्स अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह अनुविभागीय अधिकारी डहेरिया सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सिंह के द्वारा विभिन्न संगठनों की बैठक आयोजित की गई जिसमें समस्त आयोजनों हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने एवं सहयोग प्रदान करने पर चर्चा की गई। अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा ने संपूर्ण कार्यक्रम स्थलों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *