#mahoba #गांधी जी ने अंहिंसावादी विचारों से देश की सोच को बदला

0

महात्मागांधी ने अपने असाधारण कार्यो एवं अंहिसावादी विचारों से पूरी दुनिया की सोच को बदलते हुए शान्ति का संदेश दिया जिससे आज भी पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व उनको याद करता है। महात्मगांधी की जयंती पर स्थानीय गांधी पार्क में उक्त उदगार एमएलसी जीतेन्द्र सिंह सेंगर ने व्यक्त किए तथा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
गांधी जयंती पर आज पूरा देश अपने अंहिसावादी नेता और शान्तिदूत को याद कर रहा है।  गांधी पार्क में आयोजित जयंती समारोह में विधान परषिद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर भी माल्यार्पण करते हुए। उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी ने अपने असाधारण कार्यो एवं अहिंसावादी विचारों से पूरी दुनिया का दिल जीता है। गांधी ने  देश में ही नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका में कई ऐतिहासिक आन्दोलन करते हुए नई दिशा प्रदान की जिसका उददेश्य केवल आजादी एवं शांति की स्थापना रहा। जयंती समारोह के पूर्व एम.एल.सी जीतेन्द्र सिंह सेंगर ने अम्बेडकर पार्क पहुचकर अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण व पं.दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंचकर माल्यार्पण करते हुए सभी महापुरुषों याद किया । दौरान नगर अध्यक्ष रजशीश गुप्ता’ नगर पालिका अध्यक्ष मंजू कुशवाहा’ प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा सहित  सभी सभासदों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा नगर पालिका परिषद  के सभागार में एक संगोष्ठी आयोजित की गई । कार्यक्रम में रामधुन  कर स्वच्छ भारत की शपथ दिलाई गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *