Madurai Train Fire: Lucknow से निकली ट्रेन में लगी आग, 10 की मौत, 20 घायल | Train Fire

0

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग लग गई। शनिवार तड़के हुए हादसे में यूपी के 10 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 50 लोग झुलस गए। प्राइवेट कोच में यूपी के 63 तीर्थयात्री सफर कर रहे थे। हादसे के वक्त कोच यार्ड में खड़ा था। यह 17 अगस्त को लखनऊ जंक्शन से दक्षिण भारत के तीर्थस्थलों के लिए रवाना हुआ था। यह कोच पुनालूर-मदुरे एक्सप्रेस से जुड़कर मदुरै पहुंचा था।

मदुरै कलेक्टर एमएस संगीता ने बताया कि कोच में सभी यूपी के तीर्थयात्री थे। इस कोच को मदुरै में दो दिन तक रुकना था। यात्रियों ने आज सुबह कॉफी बनाने के लिए स्टोव जलाया तो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली। जब कोच मदुरै जंक्शन के यार्ड पर खड़ा था। इसके बाद 5.45 बजे फायर बिग्रेड ने आग बुझाने का काम शुरू किया। सुबह 7:15 बजे आग पर काबू पाया गया। सिर्फ प्राइवेट कोच में ही आग लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *